![](https://tdmhindi.in/wp-content/uploads/2023/06/image-28.png)
पूर्व मुख्यमंत्री और एक समय दिग्गज भाजपा नेता रहे जगदीश शेट्टार को कांग्रेस ने इनाम दिया है। पार्टी ने उनको विधान परिषद उप चुनाव मे प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने शेट्टार के साथ साथ तिप्पनप्पा कामाकनूर और एन.एस. बोसेराजू को भी उम्मीदवार बनाया है। शेट्टार ने अप्रैल मे हुए विधानसभा चुनाव के समय भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
पार्टी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के रूप में जगदीश शेट्टार, तिप्पनप्पा कामाकनूर और एन.एस. बोसेराजू को उम्मीदवार के तौर उतारने की मंजूरी दे दी है।
विधान सभा चुनाव हार गए थे शेट्टार
अप्रैल मे विधान सभा मे कांग्रेस के टिकट पर हुबली धारवाड़ सेंट्रल से अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि वह भाजपा प्रत्याशी और अपने शिष्य महेश तिग्नकाई से क़रीब 35 हज़ार के बड़े अंतर से चुनाव हार गए थे। चुनाव से पहले प्रदेश की सत्ता मे काबिज भाजपा ने एंटी इनकंबेंसी की काट और नए चेहरो को मौके देने के नाम पर शेट्टार का टिकट देने से इनकार कर दिया था। जिससे नाराज़ होकर शेट्टार भाजपा छोड़ कांग्रेस मे शामिल हो गए थे। हाल ही में सम्पन्न हुए विधान सभा चुनाव मे कांग्रेस ने 224 में से 135 सीटों पर जीत हासिल करते हुए जोरदार वापसी की थी। भाजपा 66 सीटों के साथ दुसरे नंबर पर रही थी। वही एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल सेकुलर सिर्फ़ 19 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही थी।
क्यों हो रहे है उपचुनाव?
प्रदेश की तीन विधान परिषद सीटों पर 30 जून को मतदान होना है। यह तीनों सीटें सीटिंग एमएलसीयो के इस्तीफे से खाली हुई थी। बाबूराव चिंचनसुर, आर शंकर और लक्ष्मण सावदी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने अपने सीटों पद से इस्तीफ़ा दिया था।
हालाकि तीनों मे से सिर्फ लक्ष्मण सावदी ही चुनाव जीत पाए थे। आपको बता दे की बोसराजू प्रदेश सरकार मे मंत्री भी है। तीनों सीटों के लिए 30 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जिसमें कर्नाटक विधानसभा के सदस्य अपना मत डालेंगे वोटो की गिनती शाम 5 बजे से होगी और उसी दिन परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।
लेखक उद्देश्य ठाकुर / पोस्ट आलोक कुमार