बिहार प्रदेश कांग्रेस का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप.

बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहारी प्रेम को काफूर बताते हुए कहा की नीतीश कुमार को बिहारीपन से ज्यादा सत्ता का मोह है।

पटना. 23 जून 2022

बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चैयरमेन राजेश राठौड़ ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार प्रेम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के समर्थक बनकर मुख्यमंत्री घूम रहे हैं। अब उनका बिहार और बिहारियों के प्रति प्रेम सत्ता के लालच में काफूर हो चुका है। बिहार के मूल निवासी और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को वें समर्थन नहीं दे रहे हैं क्योंकि उनको अपने सत्ता से भाजपाई समर्थन खींचने का डर है।

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि 2012 में एनडीए में होते हुए भी विपक्ष के प्रत्याशी के साथ खड़े होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दो राष्ट्रपति चुनावों में बिहार के प्रत्याशी की खिलाफत करने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। वहीं 2017 में यूपीए के साथ होते हुए भी वें भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में खड़े हो गए थे। पहले मीरा कुमार और अब यशवंत सिन्हा का विरोध करके उन्होंने साबित कर दिया है कि बिहारी स्वाभिमान की बात केवल वें विधानसभा चुनाव में वोट के लिए करते हैं। भाजपा से लगातार वाकयुद्ध करके जनता को दिग्भ्रमित करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता जाने के डर से इत्मीनान से भाजपा के गोद में बैठ गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र में सत्तारूढ़ दलों के साथ हमेशा से गलबहियां करते रहें हैं और बिहारी अस्मिता का अपमान करते रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *